
*थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोप काबू*
*– जैन समाधि टोहाना की पार्किंग से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल, पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को किया काबू, मोटरसाईकिस भी बरामद*
टोहाना, 15 सितंबर। थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी *सतबीर उर्फ घोलु पुत्र जगराज निवासी न्यु बस्ती रेलवे स्टेशन जाखल* को काबू किया है। आरोपी से चोरीसुदा मोटरसाईकिल भी बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक सन्दीप ने बताया कि वार्ड नंबर 05, प्रेम नगर टोहाना निवासी पारस पुत्र केवल जैन ने थाना शहर टोहाना में शिकायत दी थी कि वह 25 जुलाई 2026 की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर जैन समाधि टोहाना गया था। उसने मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी की और बाहर चला गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार दोपहर करीब 2:45 बजे जब वह वापस पहुंचा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में मुकदमा नम्बर 221 दिनांक 31.07.2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी सतबीर को काबू कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।