ज्वालामुखी में बस से 221 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार
#timesofhimachal
#ASHISHSHARMA
ज्वालामुखी पुलिस ने रविवार को नियमित गश्त व नाकाबंदी के दौरान मिली गुप्त सूचना पर ज्वालामुखी बाजार के पास एक सार्वजनिक बस में बैठे संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 221 ग्राम 37 मिलीग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राज कुमार (45), निवासी गुनगवार, तहसील ढाडासीबा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद चरस के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।