नगर परिषद बख्तियारपुर के वार्ड संख्या 22 के पार्षद मो. साहिल ने पत्रकार बाल्मीकि कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।
बाल्मीकि कुमार सिंह दैनिक भास्कर डिजिटल और खबर जंक्शन लाइव के लिए पत्रकारिता से जुड़े हैं। सम्मान के दौरान मो. साहिल ने पर्व की बधाई देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दुर्गा पूजा के अवसर पर पत्रकार को सम्मानित किए जाने का यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द और शुभकामना साझा करने का अवसर बना।