Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मुखर्जी चौक सब्जी मंडी क्षेत्र से नगर निगम ने 9 गोवंश पकड़कर काइन हाउस भेजे, दूध निकालकर सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – आयुक्त उदयपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा आवारा एवं खुले में छोड़े गए पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने मुखर्जी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़कों पर घूम रहे 9 गोवंश को पकड़कर काइन हाउस भिजवाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पशुपालक दूध निकालने के बाद अपने गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। इससे प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात बाधित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि मुखर्जी चौक शहर का अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में सड़कों पर घूमते गोवंश आमजन और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। अभियान के दौरान पकड़े गए सभी 9 गोवंश को सुरक्षित रूप से काइन हाउस पहुंचाया गया। लगातार जारी रहेगी कार्यवाही। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गोवंश को खुला छोड़ना शहर की व्यवस्था को बिगाड़ने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे पशुपालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जुर्माना लगाने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। निगम आयुक्त ने शहरवासियों एवं पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने गोवंश को खुले में न छोड़ें तथा उनकी उचित देखभाल करें। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना है। यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Badgaon, Udaipur | Jul 9, 2026

MORE NEWS

भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को बनाया अपना पार्टनर, मंदिर में चढ़ाई चांदी की अनमोल भेंट

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ के भजनों से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा सांवलिया जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को अपना "पार्टनर" मानते हुए आस्था स्वरूप चांदी से निर्मित हारमोनियम, ढोलक और माइक मंदिर में भेंट किए।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नितेश महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर गोकुल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सांवलिया सेठ के चरणों में यह विशेष भेंट अर्पित की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन और भजन यात्रा में जो भी सफलता मिली है, वह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते उन्होंने सांवलिया सेठ को अपना भागीदार माना और यह भेंट समर्पित की।
गोकुल शर्मा ने बताया कि चांदी से बने इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने आस्था के प्रतीक के रूप में गुप्त रखा है। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उन्हें अपार प्रसिद्धि और भक्तों का स्नेह मिला है, इसलिए यह भेंट उनके प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है।
गौरतलब है कि गोकुल शर्मा अपने राजस्थानी और सांवलिया सेठ के भजनों के लिए देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके प्रसिद्ध भजनों में "मारा सांवरिया सिरमोर", "मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ", "सांवरीया सेठ चारभुजा जी" और "काला काला चारभुजा जी" विशेष रूप से शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।
मंदिर में गोकुल शर्मा की इस अनूठी भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और इसे सांवलिया सेठ के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। #sanwariyasethji #sanwaeiya #chittorgarh #mewar #gokul gokulsharma

भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ को बनाया अपना पार्टनर, मंदिर में चढ़ाई चांदी की अनमोल भेंट चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ के भजनों से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा सांवलिया जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को अपना "पार्टनर" मानते हुए आस्था स्वरूप चांदी से निर्मित हारमोनियम, ढोलक और माइक मंदिर में भेंट किए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नितेश महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर गोकुल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सांवलिया सेठ के चरणों में यह विशेष भेंट अर्पित की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन और भजन यात्रा में जो भी सफलता मिली है, वह भगवान सांवलिया सेठ की कृपा से मिली है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते उन्होंने सांवलिया सेठ को अपना भागीदार माना और यह भेंट समर्पित की। गोकुल शर्मा ने बताया कि चांदी से बने इन वाद्य यंत्रों का वजन उन्होंने आस्था के प्रतीक के रूप में गुप्त रखा है। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उन्हें अपार प्रसिद्धि और भक्तों का स्नेह मिला है, इसलिए यह भेंट उनके प्रति कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रयास है। गौरतलब है कि गोकुल शर्मा अपने राजस्थानी और सांवलिया सेठ के भजनों के लिए देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके प्रसिद्ध भजनों में "मारा सांवरिया सिरमोर", "मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ", "सांवरीया सेठ चारभुजा जी" और "काला काला चारभुजा जी" विशेष रूप से शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। मंदिर में गोकुल शर्मा की इस अनूठी भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला और इसे सांवलिया सेठ के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। #sanwariyasethji #sanwaeiya #chittorgarh #mewar #gokul gokulsharma

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026

अमरीका और ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं, अमरीका ने गलती से एक मिसाइल उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रोड पर दागी!

अमरीका और ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं, अमरीका ने गलती से एक मिसाइल उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रोड पर दागी!

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026

बेंगलुरु, कर्नाटक में खौफनाक वारदात; महिला के घर में घुसकर डिलीवरी बॉय ने दिखाया प्राइवेट पार्ट!#rajdhani_khabar #viralvideos

बेंगलुरु, कर्नाटक में खौफनाक वारदात; महिला के घर में घुसकर डिलीवरी बॉय ने दिखाया प्राइवेट पार्ट!#rajdhani_khabar #viralvideos

Badgaon, Udaipur | Jul 13, 2026