भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाड़ली बहना योजना को लेकर दिया बयान इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार 4 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के कई कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।
इस दौरान छतरपुर की बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उन्होंने अपनी जिज्जियों यानी बहनों के लिए बहुत कुछ किया है, अब जिज्जियों की बिन्नुओं यानी बेटियों के लिए क्या करना चाहते हैं?
सवाल सुनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में कहा, “तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।” मुख्यमंत्री के इस जवाब पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#MohanYadav #LadliBehnaYojana #MadhyaPradesh #BhopalNews #MPNews