
संसद के मॉनसून सत्र के बीच भले ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा आ रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मीटिंगों ने राजनीति को गरमा दिया है। चर्चा है कि सरकार 13 अगस्त को सत्र सामाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सभी की नजरें नए शिक्षा मंत्री पर टिकी हैं। इस सब के बीच आप से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियाें में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्हें बीजेपी बड़ी भूमिका दे सकती है। मौजूदा हालात में राघव चड्ढा बीजेपी के लिए उपयोगी बनकर उभरे हैं।
चर्चा है कि बीजेपी उनके Gen Z से अच्छे कनेक्ट, तीन भाषाओं पर बढ़िया पकड़ के साथ पंजाब चुनाव में उनका इस्तेमाल करना चाहती है। राघव चड्ढा पहले राज्यसभा में बीजेपी के नए सांसदों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब उनकी वन टू वन मीटिंग से राजनीति को गरमा दिया है। एक्स पर राघव चड्ढा ने लिखा है कि एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला। एक डिटेल्ड और अच्छी बातचीत हुई। उनके इतने समय और उनकी समझ और गाइडेंस से फायदा उठाने के मौके के लिए बहुत आभारी हूं।
#RaghavChadha #BJP #PMModi
Namkum, Ranchi | Aug 8, 2026