कांवड़ यात्रा कल से शुरू, सिरमौर पुलिस हाई अलर्ट पर
गोविंदघाट से नए यमुना पुल तक सुरक्षा कड़ी, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी
देशआदेश
नाहन: 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। गोविंदघाट, बहराल बैरियर, नए यमुना पुल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं और लंगर संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अतिक्रमण न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
उत्तराखंड पुलिस के साथ भी समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जाएगा।