डॉ. बलवंत सीगड़ का पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन, सरस्वती लाइब्रेरी में किया सम्मान
बिसाऊ। (अशोक सोनी) धीरासर निवासी कमलेश सीगड़ के पुत्र डॉ. बलवंत सीगड़ का पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर बिसाऊ स्थित सरस्वती लाइब्रेरी के सदस्यों ने डॉ. बलवंत सीगड़ का सम्मान कर हर्ष व्यक्त किया। सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता को मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताते हुए सदस्यों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर मास्टर संदीप, कुलदीप, सुनील शर्मा, अनील कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#bissau #jhunjhunu #shekhawatiexpress #NewsUpdate #highlight