टीकमगढ़ में सरकारी गौशाला बनी प्राइवेट कंपनी का गोदाम: सीईओ बोले- आज ही निरीक्षण करेंगे
टीकमगढ़ में सरकारी गौशालाओं की बदहाली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पहाड़ी खुर्द की सरकारी गौशाला बंद मिली। इसे 38 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था, लेकिन इसमें एक भी गौवंश नहीं है। इस वजह से बेसहारा मवेशी सड़कों पर भटकने और हादसों का शिकार होने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सरकारी मंजूरी के 38 लाख रुपए की सरकारी संपत्ति का निजी इस्तेमाल नियमों का सीधा उल्लंघन है।
इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के बयान अलग-अलग हैं।
इस मामले में जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ का कहना है कि सरकारी गौशाला का गोदाम के रूप में इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। गौशाला का तुरंत निरीक्षण करवाया जाएगा। जांच के बाद सरकारी संपत्ति का अनाधिकृत रूप से उपयोग करने वाले दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।