
देवघर में बिहार के JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर 15 लाख की डकैती, नगर थाना में दी लिखित शिकायत।
देवघर : – देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ले में बिहार के JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर भीषण डकैती का मामला सामने आया है। JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के मुताबिक, चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर उनके घर में लूटपाट की और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। इस मामले में ओंकारनाथ बर्णवाल ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है और नगर थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
घर का दीवार फांद कर घुसे चार नकाबपोश बदमाश:– JMM नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। चार नकाबपोश बदमाश कथित तौर पर दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। इसके बाद हथियार के बल पर परिवार को कब्जे में ले लिया,उसके बाद बदमाशो ने परिवार के सदस्यों को डराकर पहले उनका बेटा के गले से सोने का चैन, हाथ में पहना हुआ चांदी का ब्रेशलेट निकाल लिया।उसके बाद उनकी पत्नी के गले का सोने का चैन ,कान मे पहना हुआ झुमका,,और पैरो से एक जोड़ी पायल और बिछिया भी उतार कर ले लिया। उसके बाद उनकी माँ के गले से भी सोने का चैन ले लिया। फिर बदमाशो ने हथियार के बल पर आलमीरा का चाभी माँगा।शिकायतकर्ता ने बताया की बदमाश उन्हे अच्छी तरह से जानता था,इसलिए उसने मेरी पत्नी मंजु देवी को धमकी देते हुए कहा की नेता जी कहाँ रखा आलमीरा चाभी। फिर चाभी नही मिलने पर डकैतों ने सबल से आलमीरा तोड़ दिया।जिसके बाद बदमाशो ने घर के आलमीरा में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिया।उन्होंने बताया की नकाबपोश डकैतों ने कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
पत्नी और बेटे के साथ मारपीट का आरोप:–JMM नेता ने आरोप लगाया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट भी की। घटना के वक्त ओंकारनाथ बर्णवाल किसी काम से घर से बाहर थे। घर में हुई इस वारदात के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
नगर थाना में लिखित शिकायत, गिरफ्तारी की मांग:–घटना को लेकर ओंकारनाथ बर्णवाल ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया।
फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। #crimenews #deoghar #jharkhandnews #JMM #onkarnathbarnawal