Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*बढ़ते साइबर अपराधों से रहें सतर्क, आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा – पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस* आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है। *साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां:* 👉किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता नंबर, ATM/PIN, CVV, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें। 👉किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल में अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें। 👉KYC अपडेट, बिजली बिल, गैस कनेक्शन, बैंक खाता बंद होने, नौकरी, लोन, इनाम या सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल और संदेशों से सतर्क रहें। 👉सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान अवश्य जांच लें। 👉ऑनलाइन खरीदारी या सामान बेचते समय QR Code स्कैन करके कभी भी पैसे प्राप्त नहीं होते। पैसे लेने के लिए UPI PIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। 👉किसी भी निवेश (Investment) या ट्रेडिंग ऐप में अधिक मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश न करें। 👉वीडियो कॉल या सोशल मीडिया पर अजनबियों के साथ आपत्तिजनक बातचीत या सामग्री साझा करने से बचें। इससे सेक्सटॉर्शन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। 👉अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में मजबूत पासवर्ड रखें तथा जहाँ संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें। 👉बैंक खाते और UPI से जुड़े मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखें तथा समय-समय पर अपने बैंक खाते की गतिविधियों की जांच करते रहें। 👉यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें? घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। 📞तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। ☎️अपने बैंक को तुरंत सूचित कर संबंधित खाते या लेन-देन को ब्लॉक कराने का प्रयास करें। 📞नजदीकी साइबर पुलिस थाना/साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें। 🚨पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। किसी भी प्रकार के लालच, डर या जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Uklana, Hissar | Jul 12, 2026

MORE NEWS

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

 पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया।

साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद*
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया।
बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद* पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

*बढ़ते साइबर अपराधों से रहें सतर्क, आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा – पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस* आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है। *साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां:* 👉किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता नंबर, ATM/PIN, CVV, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें। 👉किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल में अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें। 👉KYC अपडेट, बिजली बिल, गैस कनेक्शन, बैंक खाता बंद होने, नौकरी, लोन, इनाम या सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल और संदेशों से सतर्क रहें। 👉सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान अवश्य जांच लें। 👉ऑनलाइन खरीदारी या सामान बेचते समय QR Code स्कैन करके कभी भी पैसे प्राप्त नहीं होते। पैसे लेने के लिए UPI PIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। 👉किसी भी निवेश (Investment) या ट्रेडिंग ऐप में अधिक मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश न करें। 👉वीडियो कॉल या सोशल मीडिया पर अजनबियों के साथ आपत्तिजनक बातचीत या सामग्री साझा करने से बचें। इससे सेक्सटॉर्शन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। 👉अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में मजबूत पासवर्ड रखें तथा जहाँ संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें। 👉बैंक खाते और UPI से जुड़े मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखें तथा समय-समय पर अपने बैंक खाते की गतिविधियों की जांच करते रहें। 👉यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें? घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। 📞तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। ☎️अपने बैंक को तुरंत सूचित कर संबंधित खाते या लेन-देन को ब्लॉक कराने का प्रयास करें। 📞नजदीकी साइबर पुलिस थाना/साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें। 🚨पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। किसी भी प्रकार के लालच, डर या जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। - Uklana News