Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'ऑपरेशन मैदान 2.0' के तहत ANC टीम की ड्रग माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक, विदेशी नशा तस्कर तक पहुंची एएनसी टीम, दिल्ली से नाइजीरियाई नशा तस्कर गिरफ्तार, ​55 ग्राम हेरोइन मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली से दबोचा विदेशी तस्कर। ​स्टडी वीजा पर भारत आया नाइजीरियाई नागरिक निकला हेरोइन सप्लाई चेन का मुख्य मोहरा। ​माननीय न्यायालय से 03 दिन का रिमांड हासिल; बड़े ड्रग नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद। ​ नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मैदान 2.0' के तहत अंबाला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में तकनीकी संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुए ANC टीम ने सीमा पार (इंटरनेशनल) ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है और दिल्ली से एक विदेशी (नाइजीरियाई) नशा तस्कर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। ​मामले का विवरण और गिरफ्तारी, ​विगत दिनों (परसों) ANC टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार सुरिंदर (निवासी कुरुक्षेत्र) और उसकी एक महिला साथी को 55 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ये आरोपी दिल्ली से बाइक पर नशा लेकर अंबाला ला रहे थे। इस संबंध में थाना पड़ाव में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। ​पूछताछ में हुआ विदेशी कनेक्शन का खुलासा, ​गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान जब गहनता से पूछताछ की गई, तो उन्होंने दिल्ली में सक्रिय एक विदेशी नाइजीरियाई नशा तस्कर के बारे में अहम सुराग दिए। सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ANC टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं की मदद से जाल बिछाया और आरोपी विदेशी नागरिक को दिल्ली से सफलतापूर्वक दबोच लिया। ​स्टडी वीजा की आड़ में नशा तस्करी, ​पकड़े गए आरोपी की पहचान मबाचा इकेचुकु डेविड (Mbacha ikechukwu David) निवासी आईएमओ स्टेट, नाइजीरिया (IMO State Nigeria) के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी 'स्टडी वीजा' (Study Visa) पर भारत आया हुआ था, लेकिन पढ़ाई की आड़ में वह हेरोइन तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त हो गया। ​3 दिन का पुलिस रिमांड; होंगे कई बड़े खुलासे, ​अंबाला पुलिस ने आरोपी नाइजीरियाई तस्कर को माननीय न्यायालय में पेश कर 03 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी: ​इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगनाओं (ड्रग लॉर्ड्स) तक पहुंचना। ​आरोपी के वीजा, पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेजों की जांच करना और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाना। ​स्थानीय स्तर पर अंबाला, कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों में उसके मददगारों, एजेंटों और खरीदारों की पहचान करना। ​अंबाला पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम कर रही है और 'ऑपरेशन मैदान 2.0' के जरिए इस अवैध नेटवर्क की जड़ों को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 21, 2026

MORE NEWS