
अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सीतापुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर, अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुख्य विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त: समीमुद्दीन पुत्र बशीर अहमद (निवासी: ग्राम मनवा, थाना अटरिया, सीतापुर)।
बरामदगी: 01 अवैध देशी तमंचा और 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)।
पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 228/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट, थाना अटरिया।
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त समीमुद्दीन का लंबा आपराधिक इतिहास रहा, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
मु0अ0सं0 417/2022 (धारा 20/08 NDPS Act, थाना कमलापुर)
मु0अ0सं0 225/2023 (धारा 392/411/458 भादवि, थाना अटरिया)
मु0अ0सं0 405/2022 (धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना सिधौली)
मु0अ0सं0 225/2021 (धारा 379/411 भादवि, थाना अटरिया)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना अटरिया की पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, कांस्टेबल अश्वनी सिंह और कांस्टेबल सोनू गिरी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया।
#SitapurNews
#CrimeNews
#UPPolice
#AtariyaPolice
#BreakingNewsUP