🚆 वायरल वीडियो पर रेलवे की सफाई: सैलून कोच में हुई थी पूजा, नहीं हुआ नियमों का उल्लंघन
सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के एक सैलून कोच में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर कई सवाल उठे। लोगों ने पूछा कि क्या चलती ट्रेन में धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति दी गई थी?
विवाद बढ़ने पर उत्तर रेलवे ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि वायरल वीडियो किसी सामान्य यात्री कोच का नहीं, बल्कि व्यावसायिक रूप से बुक किए गए विशेष सैलून कोच का है।
रेलवे के अनुसार, संबंधित पार्टी ने आईआरसीटीसी के माध्यम से करीब ₹3.08 लाख का भुगतान कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस सैलून कोच की बुकिंग कराई थी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और किसी यात्री को कोई असुविधा या नुकसान नहीं हुआ।
#IndianRailways #RailwayNews #SalonCoach #Rudrabhishek #IRCTC #NorthRailway #IndiaNews #BhojpuriyaMatiNews
Chapra, Saran | Jul 13, 2026