अदम्य साहस, त्वरित न्याय और निष्ठा के प्रतीक, राजस्थान पुलिस के अमर प्रहरी ASI शेरसिंह फोगाट को शत-शत नमन!
झुंझुनूं जिले की गाड़ाखेड़ा चौकी के प्रभारी ASI शेरसिंह फोगाट उन जांबाज अफसरों में से थे, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और मात्र 4 घंटे में अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाकर गैलेंट्री प्रमोशन हासिल किया था।
अपनी उसी कर्तव्यनिष्ठा को निभाते हुए, वे देर रात सिंघाना-खानपुर मामले के फरार आरोपियों की तलाश में अपनी टीम के साथ हरियाणा की सीमा तक निकल पड़े। फर्ज की राह पर आगे बढ़ते हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन अंतिम सांस तक पुलिस की गरिमा और सुरक्षा के धर्म को निभाया।
21 अक्टूबर, पुलिस शहीद दिवस के इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अपने इस शूरवीर अधिकारी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #Jhunjhunu