
सिरसा सिटी के पास महिला से 1 लाख की छीना-झपटी:बैंक से कैश लेकर बाहर निकली, थाने आकर बताया, स्कूटी सवार युवक काबू...
सिरसा शहर में आज सिटी थाने के नजदीक बुधवार दोपहर को एक महिला से एक लाख रुपए की छीना-झपटी की वारदात हो गई। महिला रोड़ी बाजार में स्थित पीएनबी बैंक की ओर गई थी और करीब डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग हाथों में लिया हुआ था। जैसे ही महिला बैंक से बाहर निकली तो स्कूटी सवार बैग छीनकर भाग गया। उस वक्त एक लाख रुपए युवक के हाथ लग गए और पांच हजार रुपए महिला के पास रह गए।
इसके बाद महिला सीधा सिटी थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया। यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक भी वारदात के बाद अपने घर पहुंच गया। कुछ देर बाद पुलिस सुराग लगाकर गांव पहुंची और उसे काबू कर लिया।
इसे लेकर बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे डीएसपी सुखबीर सिंह डीएसपी कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए और बताया, आरोपी युवक भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए गया हुआ था। उसे महिला कैश लेकर बैंक से बाहर आते दिखी तो उसने कुछ दूर जाते ही बैग छीन लिया। आरोपी आरोपी हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष गांव सिकंदरपुर का रहने वाला है।
#sirsa #crime #police #takkartoday #breaking #theif
Sirsa, Sirsa | Jun 3, 2026