बिहार के उभरते हॉकी खिलाड़ी और भारतीय अंडर-18 टीम के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता हमारा संकल्प है, हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
खेल मंत्री ने बताया कि हाल ही में ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित अंडर-18 यूथ हॉकी एशिया कप-2026 में सावन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'बेस्ट गोलकीपर' और 'प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच' का पुरस्कार जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जिसमें सावन की अहम भूमिका रही।
Chapra, Saran | Jul 28, 2026