Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

पर्यटक सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद जिला शिमला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।आज दिनांक 12.06.2026 को सायं तक ही जिले में शोघी की तरफ से करीब 23000 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई, जिनमें करीब 12000 अन्य राज्यों के वाहन शामिल हैं। यह आंकड़ा जिले में पर्यटकों की भारी आमद को दर्शाता है। आज दिनभर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों के खराब होने (ब्रेकडाउन) की घटनाओं तथा अन्य यातायात बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया गया। विशेष रूप से शोगी बैरियर क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं तथा दो भारी वाहनों के खराब होने की घटनाएं सामने आईं, जिनसे यातायात प्रभावित होने की संभावना थी।इसके अतिरिक्त शहर में भी तीन जगहों पर बस और पिक अप खराब होने की घटना हुई।जिला शिमला पुलिस के यातायात कर्मियों ने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखा तथा किसी भी स्थान पर लंबे समय तक यातायात बाधित नहीं होने दिया। यातायात पुलिस की सक्रिय तैनाती, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप आज शिमला शहर में कहीं भी कोई बड़ा यातायात जाम रिपोर्ट नहीं हुआ तथा आम जनता एवं पर्यटकों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़ा। जिला शिमला पुलिस का यातायात विंग समर्पण, सतर्कता एवं निरंतर प्रयासों के साथ पर्यटक सीजन के दौरान सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है जिसमें आमजनमानस के भरपूर सहयोग के लिए जिला पुलिस आप सभी की आभारी है।

Shimla Urban, Shimla | Jun 12, 2026