
समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श संबंधी बैठक कल
----
सतना 09 जून 2026/मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जिले में जनपरामर्श एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए 10 जून को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत सतना के सभागार में समिति के सदस्य एवं विधि विशेषज्ञ अनूप नायर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट #सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री Shailendra Singh को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि बैठक में सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों एवं सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। बैठक की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने हेतु विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मैहर जिले के जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के जनपरामर्श एवं सुझाव के लिए 10 जून को अपरान्ह 3 बजे से जिला पंचायत सतना के सभागार में आयोजित हो रही बैठक में सतना जिले के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धजीवी वर्ग के अलावा #मैहर जिले के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP