मकान के विवाद को लेकर भाई की सगे भाई ने अपने साले के साथ की हत्या, हत्या करने वालो को भेजा गया जेल
सतना। थाना रामपुर बाघेलान मर्ग क्र.98/2026 के मृतक राजबहोर कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी तिवनी थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के मर्ग जांच दौरान पाया गया कि संतोष कोरी निवासी तिवनी के चार संतान थी जिसमें सबसे बडा पुत्र मृतक राजबहोर कोरी एवं उससे छोटा आरोपी कृष्णा कोरी बचपन से अपने दादा कन्धई कोरी , दादी रामबाई कोरी के साथ नये घर पक्के मकान में रहते थे शेष दो संतान अर्जुन कोरी, भीम कोरी व लडकी पूजा कोरी अपने माता पिता के पास पुराने घर में रहते थे। मृतक राजबहोर कोरी एवं आरोपी कृष्णा कोरी की शादी उसके दादी दादा के द्वारा नये घर से किये थे और वही पर दोनो अपने पत्नी के साथ रहते थे तीन वर्ष पूर्व उसके दादा कन्धई कोरी की मृत्यु होने के बाद भी दोनो उसी घर में अपनी के साथ रहते थे । माह फरवरी 2026 में आरोपी कृष्णा कोरी अपनी दादी रामबाई के अपने पक्ष में करके अपने बडे भाई राजबहोर कोरी से विवाद करके नये घर से भगा दिया जिससे वह अपनी पत्नी बच्चो को लेकर पिता के साथ रहने लगा इसी दौरान आरोपी कृष्णा कोरी अपनी दादी रामबाई से अपनी पत्नी के नाम उक्त पुरे मकान का वसीयत करा लिया जिसकी जानकारी मृतक को होने पर हिस्सा मांगने लगा और न्यायालय में केस लगाने को व न्यायालय से हिस्सा लेने के लिये बोला गया तब आरोपी अपने भाई राजबहोर को रास्ते से हटाने के लिये हत्या करने का विचार बना लिया और एक जून को दोपहर करीबन 01.00 बजे तुर्की स्टेशन के पास मो.सा. से जाते देख लिया और आरोपी अपने आटो में साला लवकुश कोरी के साथ होना और आटो रोककर आटो के पास मृतक के आने पर उसके पास रास्ते में खडा हो गया तो मृतक अपनी गाडी रोक लिया तो आरोपी अपने आटो से लकडी की फंटी से उसके सिर में वार किया जिससे मृतक घायल होकर रोड मे गिर गया मृतक को आरोपी कृष्णा कोरी व अपने साला लवकुश कोरी के साथ उठाकर पास में बनी 10 दुकाने जो दुकानों के एक कमरे में डाल दिया और पुनः रोड से फंटी लेकर मारपीट करना जिससे सिर में गंभीर चोट लगना और वही छोडकर फंटी को दुकान की छत में फेककर भाग जाना । मृतक की पत्नी अर्चना कोरी द्वारा मृतक को फोन लगाने पर नही लगना तब मृतक की मां व भाई अर्जून कोरी उसी रास्ते से तलाश करते जाना जिसकी मो.सा. रोड मे खडी होना वही तलास करने पर घायल अवस्था में दुकान के अंदर पडे होना मां के द्वारा मारने की बात पुछने पर घायल राजबहोर द्वारा कृष्णा कोरी ,लवकुश कोरी का नाम बताना जिस तत्काल ईलाज हेतु नजदीकी जे.पी. प्लांट हास्पिटल लेकर जाना वहां से एम्बुलेंस से एसजीएमएच रीवा ले जाते समय मृत्यु होना पाया गया है । एसजीएमएच पुलिस चौकी रीवा की तहरीर पर नंबर पर मर्ग थाना रामपुर में कायम होकर जांच उपरांत आरोपी कृष्णा कोरी एवं लवकुश कोरी के विरूद्ध धारा 103(1),3(5) भा. न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना उपरांत साक्ष्य के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी व उनकी टीम के द्वारा आरोपीयों 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
जप्ती घटना में उपयोगी आटो MP17ZM0956, प्रयुक्त एक लकडी की फंटी पाई गई।