
#नशामुक्त युवा- विकसित भारत " जागरुकता अभियान में महाविद्यालय #कमांद के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग #गजा / चम्बा। #नशामुक्त युवा अभियान के तहत #राजकीय महाविद्यालय #कमांद के छात्र छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खेल मंत्रालय भारत सरकार युवा कार्यक्रम के तत्वावधान मे संचालित " मेरा युवा भारत " के माध्यम से " नशामुक्त युवा- विकसित भारत जागरुकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी मे किया गया।
#कार्यक्रम का आयोजन #मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल #वरुणा अग्रवाल के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय कमांद के 3 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, महाविद्यालय की बी. ए. षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा कु. पार्वती एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सचिन ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जबकि द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सौरभ सिंह ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, वहीं भाषण में पार्वती व सचिन ने नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं को नशे से दूर रखने, तथा स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए, सौरभ सिंह ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से नशामुक्त एवं जागरुक समाज की संकल्पना को रचनात्मक रुप में अभिव्यक्त किया।
#राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) #कार्यक्रम अधिकारी #डाॅ बीना रानी (जोशी) के नेतृत्व में तीनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, साथ ही डाॅ बीना रानी ने स्लैम पोएट्री/काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाई, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने विद्यार्थियों, व डाॅ बीना रानी, एवं सोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से प्रतिभावों को निखारने का मौका मिलता है।