कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभागवार लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उसकी समस्या का समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों को अपनी टीम को सक्रिय रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग के प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पटवारियों को क्षेत्रवार आवेदनों की सूची तैयार कर फील्ड विजिट करने और मौके पर जांच कर शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सर्विस डिलीवरी प्वाइंट सक्रिय रखने तथा मजदूरों एवं किसानों से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से