अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई नेताओं ने थामा सपा का दामन
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं का स्वागत किया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
इस मौके पर बांदा से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके मयंक दीक्षित, श्रावस्ती में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नंद किशोर गिरी और उत्तर प्रदेश चेयरमैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। नेताओं के सपा में शामिल होने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
#SamajwadiParty #AkhileshYadav #SP #UttarPradeshPolitics #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव