Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#राहुल_गांधी_के_धरने_के_विरोध_में_भाजपा_कार्यकर्ताओं_ने_सौंपा_ज्ञापन बिसाऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास जैसे संवेदनशील क्षेत्र में धरना देकर देश को गुमराह करने एवं अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिसाऊ थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर धरना-प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बनाने तथा आमजन को गुमराह करने का प्रयास किया गया है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियां देश में अराजकता का वातावरण पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया, उन्होंने ज्ञापन को नियमानुसार अग्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान इकबाल अहमद खान, सुभाष जांगिड़, हनुमान सिंह (पीटीआई), अनवर सब्जी फरोश, सुनील जांगिड़, अबुल हसन, भंवरलाल सैनी, नफीस कुरैशी, तैयब कुरैशी, जिब्रान अली डायर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #बिसाऊ #शेखावाटीएक्सप्रेस #Bissau #ShekhawatiExpress #भाजपा #BJP #राहुलगांधी #RahulGandhi #ज्ञापन #Memorandum #बिसाऊसमाचार #राजस्थानसमाचार #झुंझुनू #Jhunjhunu #राजनीति #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndianPolitics

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 24, 2026

MORE NEWS

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿
🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया।
💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है।
💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं।
📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ।
#झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿 🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। 💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है। 💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं। 📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ। #झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026