
मुजफ्फरपुर पुलिस की अपील: उपद्रवियों की पहचान बताएं, ₹10 हजार का इनाम पाएं
मुजफ्फरपुर, 24 जुलाई 2026। मुजफ्फरपुर पुलिस ने 23 जुलाई को समाहरणालय परिसर एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान कराने वाले लोगों के लिए ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना के संबंध में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्धों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की जाएंगी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि प्रकाशित तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है तो इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन/संपर्क नंबर पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा सही सूचना देने पर ₹10,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माना (हर्जाना) की राशि भी वसूल की जाएगी।
सूचना देने हेतु जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9431896700
#Muzaffarpur #BiharPolice #MuzaffarpurPolice #BreakingNews #BiharNews #Protest #CrimeNews #YoungIndiaNews