स्वच्छ पंचकूला के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज वार्ड नंबर-2 में बसंतार विहार से सेक्टर-2 मार्केट तक आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में मेयर श्री शाम लाल बंसल ने की सहभागिता
इस अभियान में वार्ड नंबर-2 की पार्षद श्रीमती परमजीत कौर, श्री पवन मित्तल, श्री जे. बी. वर्मा, श्री विजय अग्रवाल, श्री ए. के. भाटिया, श्री के. सी. वर्मा, श्री सुभाष चंद्र एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
मेयर ने कहा कि उनका मानना है कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है। आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरे का उचित निस्तारण करें और पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में सक्रिय भागीदार बनें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia