भारी वर्षा और फ्लैश फ्लड की चेतावनी के चलते पांवटा साहिब उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी वर्षा एवं फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की चेतावनी को देखते हुए उपमंडल पांवटा साहिब के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक), आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल तथा अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान आज मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे।
हालांकि, यह आदेश CBSE की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की परीक्षाओं तथा आज निर्धारित अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकार की परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। ये परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
इस संबंध में विस्तृत लिखित आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।
— एसडीएम, पांवटा साहिब