गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बहन को न्याय दिलाने के नाम पर पीड़ित के भाई से पैसे लेने के आरोप के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर आरोपी सब-इंस्पेक्टर नंद जी राय को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता मो. तासीर ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन के मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर एसआई ने उनसे 60 हजार रुपये लिए। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें पैसे लौटाने की बात कही जा रही है।
खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एसआई द्वारा पैसे लेने की बात स्वीकार की गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
#गिरिडीह, #तिसरी_थाना, #झारखंड_समाचार, #भ्रष्टाचार, #पुलिस_जांच, #GiridihNews, #JharkhandNews, #PoliceNews, #CorruptionCase, #BreakingNews, #giridihviews
#गिरिडीह,#तिसरी_थाना,#झारखंड_समाचार,#भ्रष्टाचार,#पुलिस_जांच,#giridihnews,#jharkhandnews,#policenews,#corruptioncase,#breakingnews,#giridihviews