#SaharanpurPolice
#निरीक्षण
📍आज दिनांक 11.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में दिनांक 13.07.2026 से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभिलेखों की संविक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की तैयारियों का स्थलीय #निरीक्षण किया गया।
✅निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का गहन #निरीक्षण किया गया। उन्होंने नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया प्रत्येक स्तर पर पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराई जाए, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर प्राप्त हो तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो।
#UPPolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur