जयहरीखाल महाविद्यालय में बिना मतदान चुनी गई छात्रसंघ टीम
जयहरीखाल।
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बिना मतदान के संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर कुमकुम रावत, सचिव पद पर मो. अरमान और कोषाध्यक्ष पद पर अमिता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन नहीं होने से ये पद रिक्त रहे। प्राचार्य ने पदाधिकारियों से छात्रहित में कार्य करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया