
सिरसा में बिना लाइसेंस नहीं चलेगी कोई नर्सरी:प्रशासन के रडार पर 50 नर्सरियां, नई पॉलिसी लागू; मनचाहे रेट पर नहीं बिकेंगे पौधे
सिरसा जिले में अब नर्सरियों पर शिकंजा कसा जाएगा। कोई भी नर्सरी संचालक किसी भी तरह के पौधे खुले में बेच नहीं सकेंगे और न ही मनमाने रेट तय कर सकेंगे। चाहे वह सब्जी या फ्रूट किसी तरह के पौधे हो। इससे नर्सरी संचालकों की मुश्किलें बढ़ सकती है, सभी नर्सरी को लाइसेंस लेना होगा। अगर किसी ने नियमों का पालन नहीं किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे लेकर जिला उद्यान विभाग (DHO) की ओर से 50 नर्सरी की लिस्ट तैयार की गई है। अब इन नर्सरियों को नोटिस जारी किया जाएगा और लाइसेंस लेने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग की टीम नर्सरी का दौरा करेगी और पॉलिसी के तहत व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा। तय शर्तों को पूरा करने वालों को अनुमति दी जाएगी।
8 जुलाई को गजट नोटिफिकेशन जारी
विभाग के अनुसार, कुछ लोग नर्सरी से पौधे ले जाते हैं या किसी दूसरे से ले लेते हैं। वे सही नहीं होते तो लोगों के साथ धोखा हो जाता है। इसकी शिकायत विभाग या मंत्री के पास जाती थी, तो कोई कार्रवाई नहीं कर हो पाती थी। इनके लिए कोई पॉलिसी नहीं थी और इसके बिना एक्शन नहीं लिया जाता था। अब इनको कानून के दायरे में ले आए हैं, तो कार्रवाई आसान होगा।
#sirsa #plant #tree #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026