
क्षत्रियों का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, इस विरासत को आगे बढ़ायें :- राम लखन सिंह
--------------------
सभी जोन में उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय युवा संघ का गठन पूर्ण हुआ :- रंजीत सिंह
----------------------------
उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ केंद्रीय कार्य समिति की एक बैठक रविवार को कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने और संचालन रणजीत सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न प्रक्षेत्रों से आये हुए क्षत्रिय बंधुओं को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने कहा कि क्षत्रियता हमारे खून में है। क्षत्रियों का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है, हम सबको उन पदचिन्हों पर चलना होगा, जिन पर हमारे बुजुर्ग चलते आए हैं। सम्मान के साथ सबों को साथ लेकर चलना, सर्व समाज का हितैषी बनना, अपने कर्तव्यों से समाज और युवाओं को एक नई दिशा देकर हम सभी के प्रिय हो सकते हैं। उतरी छोटा नागपुर क्षत्रिय युवा महासंघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि महासंघ के निर्देशानुसार सभी प्रक्षेत्र में युवा संगठन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। महासंघ में युवाओं के जुड़ने से अब ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच हमारे कार्य,हमारे सिद्धांत और समाज के लिए किए गए सकारात्मक सोच पहुंचेंगे। पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह संरक्षक नारायण सिंह विजय सिंह (प्रमुख) और विजय सिंह (पथलडीहा) ने कहा की इस प्रकार की बैठक से समाज में हो रहे कार्य का समय-समय पर आकलन हो जाता है साथ ही भविष्य के कार्यो पर विचार विमर्श किया जाता है। सभी लोग आपस में बैठकर एक दूसरे की समस्याओं को सुनते हैं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का हर संभव प्रयास करते हैं। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के द्वारा लगभग 28 - 30 वर्षों से इस प्रकार की बैठकें आयोजित होती रही है, उसी का परिणाम है कि आज इतने वृहत रूप में हम सामाजिक स्तर पर कार्य कर पा रहे हैं। अपने संबोधन में नीलकंठ सिंह, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह ,रामनाथ सिंह, नागेश्वर सिंह ने कहा कि हम सबों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। हमें छोटी-छोटी बातों को ध्यान में भी रखना है जिससे हमारा मान सम्मान बढ़ा रहे और लोगों को बुरा भी ना लगे। महासंघ के अध्यक्ष सहित सभी वरीय जनों के द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महासंघ के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्वारा गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय युवा महासंघ के नव चयनित सभी जोन के अध्यक्ष व सचिव को माला पहनाकर समाज के वरीय जनों के द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं शुभकामना व्यक्त की गई कि इनके सहयोग से समाज का सर्वांगीण विकास होगा।धन्यवाद ज्ञापन उतरी छोटा नागपुर क्षत्रिय युवा महासंघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में महासंघ के संरक्षक रामचंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रामेश्वर सिंह, मदन मोहन सिंह, सत्यनारायण सिंह, दिनेश सिंह, प्रोफेसर राजेश सिंह, सकलदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, हरदेव सिंह, दामोदर सिंह, परमानंद सिंह, सतीश सिंह ,मिथिलेश सिंह, जय नारायण सिंह, दीपू सिंह, हेमंत सिंह, आनंद सिंह, महाराज सिंह, अवधेश सिंह, उमेश सिंह, विजय सिंह,सत्येंद्र सिंह ,संजय सिंह धारावी, कृष्ण सिंह, विश्वनाथ सिंह, प्रिंस सिंह, जनक सिंह, शालिग्राम सिंह, संजय सिंह, कैलाश सिंह, मनोज सिंह, शंकर सिंह, विक्की सिंह सहित सैकड़ो क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।