
पटना जिले के मनेर स्थित दो युवाओं ने मनेर का नाम रौशन किया है। जहाँ 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को दिखाया। मनेर नगर परिषद के वार्ड संख्या (07) काजी मुहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी व किता चौहत्तर मध्य पंचायत के हाथी टोला निवासी हिमांशु कुमार ने आरओ पद पर अपना चयन पक्का किया है। आसिफ व हिमांशु की इस कामयाबी से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है और दोनों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार और स्थानीय लोगों में उत्साह मोहम्मद आसिफ व हिमांशु की इस सफलता पर उनके माता-पिता और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है। आसिफ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को दिया है। इधर विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक श्रीकांत निराला, नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डु खान, मुखिया लाल किशोर सिंह, रालोजपा नेता कामेश्वर प्रसाद यादव, पार्षद प्रतिनिधि सनोज यादव, समाजसेवी जुनैद हुसैन खान, विवेक कुमार, भारत भूषण, पांडेय, अधिवक्ता महेश दत्त, पूर्व पार्षद शाहिद हुसैन सहित कई लोगो ने छात्रों को बधाई दी है। #bpsc #result #Maner #Youth #patna #bihar
Maner, Patna | Jun 21, 2026