महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,सास-बहू की कहासुनी के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पिथनापुर नगरिया गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 30 वर्षीय कीर्ति गौतम, पत्नी सुरजीत कुमार, को गंभीर हालत में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।यह घटना बुधवार को हुई। महिला के पति सुरजीत कुमार ने बताया कि कीर्ति की अपनी सास के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर कीर्ति ने यह कदम उठाया। सुरजीत ने जानकारी दी कि जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी। महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
Hardoi, Hardoi | Jul 2, 2026