ठियोग में 7 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, डैशबोर्ड से बरामद हुई हेरोइन
अभियोग संख्या 110/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act, दिनांक 13.08.2026, पुलिस थाना ठियोग
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध मिशन मोड में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम, पुलिस उपमण्डल ठियोग द्वारा स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बाईपास रोड, ठियोग स्थित चोलामंडलम कार्यालय के समीप एक वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर वाहन में बैठे मनीष कश्यप , निवासी ठियोग को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।