Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

टिहरी भाजपा को बड़ा झटका, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष मणिका राणा निष्कासित नई टिहरी। टिहरी जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजयूमो की मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद जिले के राजनीतिक माहौल में नई चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि माणिका राणा हाल ही में अपनी मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में शामिल हुई थीं। इसके बाद पार्टी द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासन का निर्णय लिया गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मणिका राणा अपने सरल व्यवहार और युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका के कारण एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुड़े हुए थे। ऐसे में उनके निष्कासन के बाद भाजपा के युवा संगठन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय स्तर पर कई युवाओं में इस कार्रवाई को लेकर निराशा की चर्चा भी सुनने को मिल रही है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे संगठन की युवा पकड़ कमजोर हो सकती है, जबकि पार्टी की ओर से अभी तक इस विषय पर विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, माणिका राणा के निष्कासन के बाद टिहरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर किस रूप में देखने को मिलेगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। A1 News Uttarakhand

Uttarakhand, India | Jul 27, 2026