#Balotra #गुड़ामालानी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बना , अध्यक्ष पद पर शीतल जैन जीती।
नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस बीजेपी के लिए 20 पार्षदो ने मतदान किया, भाजपा प्रत्याशी शीतल जैन को 13 मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना शेखावत को 7 मत मिले। कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ संपन्न, भाजपा 6 मत अधिक से बोर्ड बनाने में सफल हुई, राज्य मंत्री के के विश्नोई,राणा कुलदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष टीकमाराम पटेल, पुरुषोत्तम जैन, मानाराम पूनिया, भागीरथ कड़वासरा, बाबूलाल मांजू, भरत जैन,जंगसिंह राजावत, प्रहलाद मेघवाल, दिनेश सारण, सीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।