जनता ने भारी मतों से जिताया, विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे: भरत जैन
गुड़ामालानी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि भरत जैन ने कहा कि जनता ने हम पर भरोसा कर भारी मतों से विजय दिलाई है। मंत्री केके विश्नोई और राणा कुलदीप सिंह के साथ मिलकर नगरपालिका के विकास और मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर और दिल खोलकर काम करेंगे, इसकी गारंटी मैं देता हूं।