पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी के विधायक जयराम महतो को भाषा की मर्यादा में रहने की सलाह दी है। रघुवर दास ने जयराम महतो को सलाह देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जोश के साथ होश में भी रहना चाहिए। क्योंकि हम एक जनप्रतिनिधि है, एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी है, इसीलिए जनप्रतिनिधियों में जोश होना चाहिए, लेकिन होश भी होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को कोई ऐसी अमर्यादित भाषा नहीं बोली जानी चाहिए, जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
Kanke, Ranchi | Aug 28, 2026