#संतकबीरनगर: माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026' का सफल आयोजन, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा सहित अधिकारियों ने किया पौधारोपण !
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय, खलीलाबाद में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026' का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (उच्च शिक्षा) प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदयभान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. जयप्रकाश सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनपदीय नोडल अधिकारी प्रो. आशाराम की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी नागरिकों से पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
#SantKabirNagar #TreePlantation2026 #MissionHaritUP #Environment #HigherEducation #UttarPradesh