बिंदकी कोतवाली साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में 3 लाख रुपए वापस कराए गए
यूपी हेड व्यूरो नागेन्द्र पांडे/ मनीष शुक्ला
बिन्दकी-मामला है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली का। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन पर बिंदकी कोतवाली में बुधवार को दिन में करीब 2:00 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की पीड़ित रंजना पुत्री चंद्रशेखर निवासी मोहल्ला पुरानी बिंदकी मीरखपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसके खाते में साइबर फ्रॉड के तीन लाख रुपए वापस कराए गए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह उप निरीक्षक संदीप यादव महिला उपनिदेशक ज्योति अहिरवार तथा सिपाही धर्मेंद्र लोधी सिपाही अजीत कुमार रहे