
मात्र 21 वर्ष की उम्र में पीयूष कुमार ने पहले ही प्रयास में पास की CA परीक्षा, बाबूलाल मरांडी ने घर पहुंचकर दी बधाई
गिरिडीह जिले के धनवार के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है कि धनवार वार्ड पार्षद संख्या-3 के छोटे भाई एवं दिलीप मोदी के पुत्र पीयूष कुमार ने महज 21 वर्ष की आयु में देश की कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
पीयूष कुमार की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे धनवार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
जानकारी मिलने पर धनवार विधायक एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को पीयूष कुमार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीयूष की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले और झारखंड के लिए गौरव की बात है।
पीयूष कुमार की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। #apnagiridihnews #CA #GiridihNews #JharkhandNews