Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, सूखी माइनरों और महंगाई पर सरकार को घेरा कासगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कासगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर किसानों, मजदूरों एवं आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से संवाद कर सिंचाई, बढ़ती महंगाई, कृषि लागत, मजदूरों की आजीविका तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम जहांगीरपुर में जनसंपर्क के दौरान प्रधान ओमकार सिंह सहित लटूर सिंह, शिवदयाल, अनार सिंह, मोती सिंह एवं इन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि गांव की माइनर में लगभग 30 वर्षों से सिंचाई के लिए पानी नहीं आया है। माइनर पूरी तरह सूखी पड़ी है, जबकि प्रतिवर्ष सिल्ट सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। किसानों का आरोप है कि वर्ष 1974 से लगातार इसी क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्राम इटऊआ में अर्जुन वाल्मीकि एवं कुलदीप जाटव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी इस माइनर में पानी बहते नहीं देखा। वहीं महावर गांव के सुनील, बृजभान सिंह, किशनवीर एवं विशाल कुमार ने माइनर में नियमित पानी छोड़े जाने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि माइनर में पानी न आने से लगभग 15 से 20 हजार एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में क्षेत्र के अधिकांश बाग नष्ट हो चुके हैं तथा किसानों को निजी साधनों से महंगी सिंचाई कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक ओर किसान सिंचाई संकट, बढ़ती कृषि लागत और महंगाई से जूझ रहा है, वहीं मजदूरों को भी पर्याप्त रोजगार और उचित मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस ने किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जनसंपर्क अभियान में दीपू पाण्डेय (प्रदेश सेवादल जोनल सचिव), विमल कुमार सिंह (जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी, कासगंज) सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kasganj, Kasganj | Jul 12, 2026

MORE NEWS

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में  पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 
 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026