पूर्णिया में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जिले भर में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
शहर के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
#Purnea #BiharPolice #PurneaNews
Purnea East, Purnia | Jun 25, 2026