जिला कलक्टर ने किया देवास तृतीय बांध और पुनर्वास स्थल का निरीक्षण,देवास बांध एवं सुरंग परियोजना के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्यवाही में तेजी
उदयपुर, 9 जुलाई। उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली देवास परियोजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से गंभीर एवं संवेदनशील है। इसी क्रम में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को देवास तृतीय बांध स्थल तथा पुनर्वास स्थल मोखी का निरीक्षण किया।