
।।प्रेस नोट।।
*थाना सरसई पुलिस की संवेदनशील कार्यवाही: लापता बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर परिवारजन को सुपुर्द किया*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेवाल के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे 'विशेष अभियान' के तहत थाना सरसई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने 21/08/2026 से लापता बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
*घटना का विवरण:*
ग्राम मुस्तरा थाना सरसई निवासी लड़की बिना बताए अचानक घर से कही चली गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सरसई में दिनांक 12.07.2026 को गुमशुदगी क्रमांक 03/2026 दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की गई।
*पुलिस टीम की कार्यवाही:*
थाना प्रभारी उप-निरीक्षक आकाश संसिया के नेतृत्व में बालिका की पतारसी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल दतिया की सहायता से दिनांक 21.08.2026 को गुमशुदा लड़की को रेलवे कॉलोनी मिंटो ब्रिज थाना कमला मार्केट नई दिल्ली से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की एवं आज दिनांक 22/08/26 को बालिका को उनके परिजनों को सुपर्द किया गया ।
*परिजनों ने व्यक्त किया आभार:* बालिका के सकुशल मिल जाने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने दतिया पुलिस और थाना सरसई की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*सराहनीय भूमिका:*
इस सफलता में थाना प्रभारी आकाश संसिया, महिला प्रधान आरक्षक 814 आसना यादव आरक्षक 45 गौरव ग्वाल एवं साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र झा की सराहनीय भूमिका रही।