Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

डॉक्यूमेंट संभवतः ऐलनाबाद से खिनानिया के बीच या कन्ही ओर भी चोर फेंक सकते हैं आभूषण की जानकारी मिले ना मिले आप शेयर करेंगे तो डॉक्यूमेंट मिल सकते हैं कृप्या कोई जानकारी मिले तो सूचित करे 7688884881 चलती ट्रेन में महिला के बैग पर हाथ साफ, लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए शातिर ऐलनाबाद से ट्रेन में चढ़े दो संदिग्धों पर चोरी का आरोप, सुरेरा स्टेशन से पहले उतरकर हुए फरार; मामला GRP सिरसा को भेजा गया भादरा/सादुलपुर। श्रीगंगानगर–सादुलपुर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ऐलनाबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़े दो संदिग्ध युवक कुछ ही मिनट बाद सुरेरा स्टेशन से पहले उतर गए। उनके उतरने के बाद बैग की जांच करने पर दस्तावेजों की फाइल और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़िता सुनीता पत्नी राजेश, निवासी वार्ड नं. 12 टिब्बी (हनुमानगढ़) ने जीआरपी थाना सादुलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी, नोजपिन, कानों के आभूषण तथा चांदी की पाजेब, कड़े, चेन, लॉकेट, अंगूठियां, बिछिया सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। जीआरपी सादुलपुर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन घटना ऐलनाबाद और सुरेरा रेलवे स्टेशन के बीच होने से क्षेत्राधिकार हरियाणा के जीआरपी थाना सिरसा का पाया गया। इसके बाद मामला अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी सिरसा को भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bhadra, Hanumangarh | Aug 3, 2026

MORE NEWS