सीकर पुलिस लाइन में पदस्थापित इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सीकर। सीकर पुलिस लाइन में पदस्थापित इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का आज सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर रणवीर सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झुंझुनूं में किया जाएगा।
रणवीर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान दादिया, लक्ष्मणगढ़ सहित कई पुलिस थानों में सेवाएं दी थीं। 10 जुलाई की तबादला सूची में उनका ट्रांसफर रामगढ़ सेठान थाना किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वापस पुलिस लाइन पदस्थापित कर दिया गया था। वह करीब तीन महीने से सीकर में पदस्थापित थे।
इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
#SikarSandesh #Sikar #SikarPolice
Sikar, Sikar | Aug 21, 2026