बीजेपी की मलाई चाटकर कल हमारी कांग्रेस की मंजी ठोकने वाले 2 साथी टाइम से आकर सबसे अगली लाइन में बैठ गए जब स्टेज और हॉल पूरी तरह ख़ाली था और लंबे-लंबे प्रवचन पेलने लगे।अब बिल्ली बताएगी हमे दूध की उसने राखी कैसे करी थी।
यह बात सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी की पहली बैठक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी।
उन्होंने लिखा हमारे प्रधान जी ने मेरी और मेरे साथी देवेंद्र हंस (गुहलाचिका विधायक) की पर्ची जानबूझकर आख़िरी लाइन में लगवाई और उन लोगों की एमएललो के आगे लगवाई जो पार्टी को तेल देने वाले थे।
हाँ मैंने पर्ची फाड़ी अपनी कुर्सी की भी और मेरे साथी एमएलए की कुर्सी की भी और आगे आकर ख़ुद भी बैठा और उन्हें भी बिठाया।
साहब हम दब्बू नहीं हज़ारों लोगों का विश्वास जीतकर यहाँ तक आए हैं कोई इस प्रकार से अपमानित करेगा तो ना आज बर्दाश्त करें ना कल ना हमे किसी प्रकार का कोई लालच - गोकुल सेतिया (विधायक सिरसा)
Sirsa, Sirsa | Jul 10, 2026