
#राजकीय पालिटेक्निक गजा भवन में दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित #शिविर में 23 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश
#गजा (डी पी उनियाल) #शहीद बिक्रम सिंह नेगी #राजकीय पालिटेक्निक भवन गजा मे आगामी 6 व 7 अक्टुबर को दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। #जिलाधिकारी टिहरी #नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने के उद्देश्य से ' सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है।
#इसी क्रम में जनपद के #विकासखंड नरेंद्रनगर का बहुउद्देशीय शिविर राजकीय पालिटेक्निक भवन गजा मे रखा गया है, जिलाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय बहुउद्देशीय / स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के विधायक/ मंत्री एवं जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, शिविर में स्वास्थ्य, पंचायती राज, राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, श्रम , चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, उर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, बन, कौशल विकास , सेवायोजन, आपदा प्रबंधन, बैंकिंग /वित्तीय संबधी व अन्य विभाग शामिल रहेंगे, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय तथा आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाय। #जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार ग्राम पंचायतों मे किया जाय ताकि सभी लोगों को जानकारी मिल सके, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने आमजन से निवेदन किया है कि शिविर में आ कर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करायें।